खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर खरीक चौक के समीप अनियंत्रित ऑटो पलटने से ऑटो पर सवार तकरीबन आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.जख्मी लोगों में मनीष कुमार 42 वर्ष पिता महेश प्रसाद सिंह घर अमहरा थाना रजौन, जिला बांका और मनोज कुमार 55वर्ष पिता कृष्णदेव मंडल घर-सलेमपुर सहनी,थाना -कहलगांव, जिला भागलपुर को बेहतर उपचार के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से मायागंज अस्पताल भेज दिया.

दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है.ऑटो पर सवार अन्य लोगों को आंशिक चोट आयी जिसका इलाज स्थानीय चिकित्सकों से कराया गया.ऑटो बिहपुर से नवगछिया की ओर जा रही थी. मनोज कुमार ने बताया कि वह बिहपुर से खरीक ब्लॉक जा रहा था.

रास्ते में टेंपो पलट गयी जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया.टैंपू पर कई लोग सवार थे.घटना की सूचना मिलने पर खरीक पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *