परबत्ता थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर जगतपुर इमली के पेड़ के पास बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक से चार हजार रुपए, बाइक और मोबाइल लूट ली। घटना रविवार रात की है। पीड़ित युवक परबत्ता थाना के गोणरचक निवासी कपिलदेव सिंह ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कपिलदेव सिंह ने बताया कि वह रविवार को भागलपुर गोदाम में काम करने के बाद बाइक से रात करीब 9:00 बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान उक्त जगह पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और पिस्टल सटा कर मोबाइल, चार हजार रुपए और बालक लूट लिए। इसके बाद दोनों आपरधी मेरी और खुद की बाइक से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि एक अपराधी दुबला कद का लंबा था। दूसरा मजबूत कद काठी का था। परबत्ता पुलिस ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मालूम हो कि दुर्गा पूजा के दौरान नवमी की रात को भी 14 नंबर सड़क पर अपराधियों ने बाइक सवार युवक से लुटपाट के बाद उसे पीट पीटकर घायल कर दिया था। नवगछिया में लगातार हो रही हत्या लूट की घटना से लोगों में दहशत है।

इधर लगातार हो रही घटना के बाद एक ओर जहां लोगों में दहशत है वहीं दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन के विरूद्ध् आक्रोश भी है। लोगों का कहना है कि पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *