नवगछिया पुलिस ने रविवार की देर रात छापेमारी कर बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर निवासी शातिर वरुणजय ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि व्यवसायी से रंगदारी मांगने व विरोध करने पर गोलीबारी करने के मामले में वरुणजय ठाकुर वांछित था।

इसी वर्ष 10 जुलाई की दोपहर तीन बजे बरुणजय ठाकुर ने नवगछिया गोशाला रोड स्थित किराना व्यवसायी प्रदीप भगत उर्फ पप्पू भगत से रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नही देने पर उसने हथियार के बट से मार कर व्यवसायी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से उसने गोलीबारी भी की थी। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि वरुणजय ठाकुर का आपराधिक इतिहास रहा है। बिहपुर और खरीक थाना में भी इसके विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं। अपरहण, रंगदारी, गोलीबारी के मामले में वांछित रहा है। आपराधिक मामलों में वह कई बार जेल भी जा चुका है। इस मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *