गोपालपुर : क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रबंधक अरुण प्रकाश ने मंगलवार को अपने सहयोगियों के साथ गोपालपुर पीएचसी गोपालपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ व बरसात के बाद गोपालपुर पीएचसी की एएनएम सुलेखा कुमारी ने चूना-गैमेक्सिन व ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव नहीं कर विभागीय आदेश की अवहेलना की है। उनपर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीएचसी के कर्मचारियों और अफसरों को कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीआरएम दल के संभावित निरीक्षण के पूर्व समीक्षा के लिए निरीक्षण किया गया।

उन्होंने कहा कि सीआरएम दल के निरीक्षण के पूर्व सभी कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि एनएच के नजदीक होने के कारण पीएचसी रंगरा में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। पीएचसी गोपालपुर में दंत चिकित्सक के पद पर डा उदय राज का योगदान में हुआ।

परन्तु स्वास्थ्य सचिव के निर्देश के आलोक में तुरन्त पटना सर्जेन्सी में प्रतिनियोजन के लिए विरमित कर दिया गया। बताते चलें कि इसके पूर्व फार्मासिस्ट को भी योगदान के तत्काल बाद विभागीय सचिव के निर्देश पर प्रतिनियोजन के लिए विरमित किया गया था। तीन-चार माह से पीएचसी में बीसीएम का पद खाली रहने के कारण आशा से संबंधित कार्य में काफी परेशानी हो रही है।

क्षेत्रीय लेखा प्रबंधक विजय कुमार राम ने बताया कि इस्माइलपुर, गोपालपुर व रंगरा के लेखापाल को बुला कर सभी प्रकार के प्रभारों के आदान-प्रदान का निर्देश दिया गया है। मौके पर क्षेत्रीय आशा समन्वयक कुणाल कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक आतिस कुमार राय आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *