नवगछिया : खरीक जिप सदस्य गाैरव राय के बड़े भाई साेनू राय की हत्या के छह दिन बाद भी हत्याकांड का मास्टरमाइंड सह मुख्य आरोपी तुलसीपुर निवासी कुख्यात राकेश राय की धमकी के बाद दूसरे दिन मंगलवार को तुलसीपुर के दुकानदारों ने अपना सामान समेट उसमें ताला बंद कर दिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुख्यात का दहशत इलाके में किस कदर है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

एक ओर जहां कुख्यात खुलेआम खरीक थानेदार और तुलसीपुर के दुकानदारों को धमकी दे रहा है वहीं पुलिस अब तक उसे और शार्प शूटर गोपालपुर के लतरा निवासी पुरुषोत्तम यादव उर्फ छोटुवा को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी सभी संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। मंगलवार को भी नवगछिया पुलिस बिहार-झारखंड की सीमावर्ती इलाकों में विभिन्न ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी की। लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही कुख्यात को दबोच लिया जाएगा।

डीआईजी विकास वैभव भी इस मामले की पल-पल की खबर नवगछिया पुलिस से ले रहे हैं और उन्हें आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं। पुलिस सूत्रों मानें तो अब पुलिस राकेश राय समेत इस कांड में शामिल सभी आरोपियों के घर की कुर्की करने की तैयारी में है। वैधानिक प्रक्रिया पूरी होते ही पुलिस आरोपितों के घर की कुर्की करेगी। एसपी निधि रानी ने कहा कि सभी आरोपितों की गिफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों को सक्रिय किया गया है। अपराधियों के लोकेशन के आधारा पर विभिन्न शहरों में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

नवगछिया में ही छिपा है शार्प शूटर छोटुवा

सूत्रों की मानें तो सोनू हत्याकांड का आरोपी शार्प शूटर पुरोषत्तम कुमार यादव उर्फ छोटुवा नवगछिया इलाके के ही किसी गांव में छिपा हुआ है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है, लेकिन उसका नेटवर्क इतना मजबूत है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही इसकी सूचना मिल जाती है और वह फरार हो जा रहा है। सूत्रों की मानें तो दिन में वह तीन-चार बार अपना लोकेशन बदल रहा है। इससे उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet