नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पथ पर जगतपुर गांव में 14 अक्तूबर को सड़क हादसे का शिकार हुई महिला खगड़िया के रहमपुर गांव की रानी देवी की मौत मंगलवार को पूर्णिया में इलाज के दौरान हो गयी है. जानकारी मिली है कि रानी देवी अपने पति फौजी रामप्रवेश शर्मा के साथ देवघर बाइक से जा रहे थे,
Total Downloads: 115
इसी क्रम में एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार धक्का दे मारा. रामप्रवेश बाल बाल बच गये तो रानी को गंभीर चोटें आयी. रानी का इलाज पूर्णियां में चल रहा था. मालूम हो कि घटना के बाद ट्रक चालक भागने में सफल रहा था लेकिन पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया था.

इंस्पेक्टर मारकंडेय को मिली परवत्ता थाने की कमान
नवगछिया : भागलपुर के डीआईजी के निर्देश पर नवगछिया की एसपी निधि रानी ने इंस्पेक्टर मारकंडेय को परवत्ता थाने के कमान दी है. मालूम हो कि कुछ दिनों से परवत्ता थाना में स्थाई थानाध्यक्ष की प्रतिनियुक्ति नहीं थी. सअनि राघव परवत्ता थाने के प्रभार में थे. नवगछिया की एसपी निधि रानी ने कहा कि हाल के दिनों में परवत्ता थाने में लगातार हो रही घटना को देखते हुए इस तरह का निर्णय लिया गया है. मारकंडेय सिंह के कमान संभालते ही सबसे बड़ी चुनौती सोनू राय हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी करना है.

