नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक पर एनएच 31 के किनारे स्थित पुलिस कैम्प में बुधवार की अहले सुबह चार बजे नकाबपोश अपराधियों ने हमला कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना के दौरान अपराधियों ने पुलिस कैम्प में तैनात होमगार्ड जवान के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिए एवं होमगार्ड के जवान के आँख में मिर्च की गुंडी डाल कर उनके हथियार को छीनने का भी प्रयास अपराधियों किए जाने की बात सामने आई है. घटना के संदर्भ में कैम्प के घायल हुए होमगार्ड जवान कारेलाल मंडल ने बताया कि सुबह चार बजे बजे एक मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश अपराधी ने हथियार छीनने का प्रयास किया.

मकंदपुर पुलिस कैम्प में अपराधियों ने किया हमला होमगार्ड जवान के साथ कि मारपीट,

– एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ ने की मामले की जांच

– जांच में होमगार्ड जवन द्वारा ट्रक चालक से वसूली के दौरान मारपीट होने की बात आई सामने

– एसपी ने कहा हटाए जाएंगे पुलिस कैम्प के होमगार्ड जवान, होगी प्रशासनिक कार्रवाई

वही होमगार्ड के जवान ने बताया कि तीनों नकाबपोश अपराधी रंगरा की तरफ से आए, जैसे ही हम रोड पर से फॉड़ी की ओर लौट रहे थे. वही चौक पर पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी भी खड़ी थी. जब पेट्रोलिंग गाड़ी निकली उसके बाद वहा तीनों नकाबपोश आ धमके और पूछा कि गोसाईगांव जाने का रास्ता किधर से है. मै बता ही रहा था उसी समय आंख में मिर्ची का पाउडर डाल दिया और मुझसे हथियार छीनने लगा. मैंने भी उसे लाठी से प्रहार किया और जोर जोर से चिल्लाने से आसपास के लोग जूटा वैसे ही अपराधी चलते बने. इस क्रम में मेरे हाथ में चोट भी लग गई है.

एसपी ने कहा कहानी कुछ और

नवगछिया एसपी निधि रानी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे मामले की जांच एसडीपीओ के द्वारा कराई गई. पुलिस जांच में बात सामने आई है कि होमगार्ड जवान की मारपीट ट्रक चालक के साथ हुई है. उन्होंने कहा कि सुबह चार बजे तक पुलिस की गश्ती गाड़ी वहां पर रहती है.

गश्ती गाड़ी के जाने के बाद होमगार्ड जवान अवैध वसूली के लिए ट्रक चालक को रोकने लगा. इस दौरान होमगार्ड जवान व ट्रक चालक के बीच मारपीट हुई. होमगार्ड जवान को जब लगा कि यह शिकायत ट्रक मालिकों द्वारा की जाएगी तो जवान ने एक कहानी बना दिया. एसपी ने कहा कि पुलिस कैम्प के सभी जवानों को वहा से हटाए जाएंगे एवं प्रशासनिक कार्रवाई भी होगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *