नवगछिया : रविवार को दीपावली है, लेकिन नवगछिया नगर पंचायत दीपावली को लेकर की जाने वाली तैयारी में काफी पीछे दिख रहा है. शहर के कुछ हिस्से में औसत रूप से साफ सफाई की गयी तो अधिकांश हिस्से में गंदगी का अंबार है. शहर के प्रमुख स्थल नवगछिया स्टेशन रोड से हीरो सर्विस सेंटर होते हुए भगत मुहल्ला जाने वाली गली का बुरा हाल है. यहां पर सड़क के आगे ही कचरे का अंबार है तो दूसरी तरफ यहां पर नाले का ढक्कन तीन दिन पहले खोल कर कचरा निकाल कर सड़क पर ही छोड़ दिया गया है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नाक पर हाथ या रूमाल रखे बिना इस गली से गुजरना मुश्किल है. दूसरी तरफ स्टेशन रोड पर अनाधिकृत रूप से चल रही सब्जी मंडी की भी नियमित साफ सफाई नहीं की जा रही है. नवगछिया स्टेशन के मुख्य गेट के सामने चिकन सेंटर है. जहां पर खुलेआम मुर्गे की कटिंग की जा रही है. यहां का वातावरण भ हमेशा र्दुगंध युक्त बना रहता है. स्थानीय लोगों ने नगर की पूर्णत: साफ सफाई करने और कम से कम त्योहारों के मौसम में मांस के दुकानों को बंद कराने की मांग प्रशासन से की है.

कार्यपालक पदाधिकारी नहीं करते हैं फोन रिसीव

नवगछिया नगर के कार्यपालक पदाधिकारी से जब खबर में पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. नवगछिया के कई लोगों की ऐसी शिकायत है. जानकारी मिली है कि कार्यपालक पदाधिकारी नवगछिया और कहलगांव दोनों के प्रभार में हैं. इस कारण उन पर काम का अत्यधिक प्रेशर है.

कहते हैं प्रधान लिपिक

नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय के प्रधान लिपिक आलोक कुमार ने कहा कि पर्व से पहले ही नवगछिया को पूरी तरह से चकाचक कर दिया जायेगा और इसमें निरंतरता भी रखी जायेगी. नगर को सजाने का कार्य पिछले दिनों से शुरू है. शहर के विद्युत खंभो में एलईडी रंगीन लाइट लगाने का भी कार्य चल रहा है.

नवगछिया एसडीओ ने कहा

नवगछिया के एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि त्योहार को लेकर शहर में साफ सफाई का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया है. हर हालत शहर को पूरी तरह से स्वच्छ और साफ निरंतर रूप से करवाया जायेगा.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet