नवगछिया : रंगरा प्रखंड प्रमुख शीला देवी की कुर्सी खतरे में पड़ गई है. पंचायत समिति सदस्यों द्वारा 15 दिन पूर्व प्रखंड प्रमुख शीला देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. जिनमें कुल 12 सदस्यों में से 9 सदस्यों ने अपना हस्ताक्षर युक्त आवेदन रंगरा बीडीओ शिल्पी कुमारी वैद्य के समक्ष पेश किया है.

इसके मद्देनजर बीडीओ द्वारा शुक्रवार 25 अक्टूबर को दिन के 11 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक रखी गई है. जिसमें निवर्तमान प्रखंड प्रमुख शीला देवी के भाग्य का फैसला होना है. निवर्तमान प्रमुख शीला देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित कर प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर काबिज होने के लिए विपक्षी खेमे के मोती यादव के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है.

विश्वस्त सूत्रों की माने तो विपक्षी मोती यादव के द्वारा कुल 9 पंचायत समिति सदस्यों को अपने पक्ष में करने के बाद निवर्तमान प्रखंड प्रमुख शीला देवी की कुर्सी खतरे में पड़ गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *