नवगछिया : नवगछिया प्रखंड कार्यालय के कृषि भवन में गुरुवार को कृषि जागरूकता महाभियान का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुमित्रा देवी ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सुमित्रा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पुनम कुमारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर शंभू प्रसाद, डॉक्टर अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को पारंपरिक खेती गेहूं, मक्का, दलहन, तेलहन के अलावे सब्जी, प्याज, स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च जैसे नकदी खेती की ओर किसानों को जाने की सलाह दी.

इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, जदयू किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पारसनाथ साहु, विधायक प्रतिनिधि घनश्याम मंडल, पशु चिकित्सक अनिल कुमार, उद्दयन पदाधिकारी खलील अहमद, कृषि समन्वयक प्रेम कुमार सिंह, रितेश कुमार रमण, आनंद कुमार हितेश चन्द्र, बिन्देश्वरी यादव, गौतम कुमार, संतोष कुमार व अन्य कई किसान मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *