नवगछिया : नवगछिया के वार्ड नंबर 23 नया टोला निवासी शिवनारायण चौरसिया के घर में बुधवार की रात संदेहास्पद परिस्थिति में आग लग गयी. आग लगी में दो लाख रूपये मूल्य से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी है. इस बाबत शिवनारायण चौरसिया ने नवगछिया थाने में आवेदन दिया है. शिवनारायण चौरसिया का कहना है कि मेरे पड़ोसी फूल कुमारी पति महेश महतो अपने घर में आपत्तिजनक काम करवाती है.

जिसका समाज के अन्य लोगों के साथ मैंने भी विरोध किया तो बुधवार को ग्यारह बजे रात में मेरे घर में सबों को जिंदा जला देने की नियत से आग लगा दिया. धुंआ और गर्माहट के कारण उनलोगों की निंद समय से खुल गयी तो उनलोगों ने विरोधियों को आग लगाते देखा.

इसके बाद हो हल्ला किये जाने पर आस पास के लोग जुट गये और सबों की मदद से आग पर काबू पाया गया. आग लगी में घर एवं दुकान का सारा समान और दो बकड़ी जल कर मर गयी. नवगछिया पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *