
नवगछिया : नवगछिया व्यवहार न्यायालय में शनिवार को जिला जल अरविंद माधव की मौजूदगी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मध्यस्थता कानून की जानकारी दी गयी. मौके पर न्यायिक पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं से अपील किया कि 1996 में बने इस कानून का लाभ आम लोगों को दिलाया जाय. इससे समाज को फायदा होगा और केसों के बोझ को भ्ज्ञी कम किया जा सकेगा. इस अवसर पर अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष व प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय बहादुर यादव, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह, एसीजेएम प्रथम ओम सागर, एसीजेएम द्वितीय संतोष कुमार, एसडीजेएम प्रमोद कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार, अधिवक्ता संघ के सुरेंद्र नारायण मिश्र, सचिव जयप्रकाश यादव, अधिवक्ता विभाष सिंह, अधिवक्ता दीपेंद्र सिंहा आदि अन्य भी थे. इस अवसर पर संविधान दिवस भी मनाया गया

