नारायणपुर : प्रखंड के भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर स्थित पोखर के पास बेल पत्र लाने गये मिठाई विक्रेता विकास साह (30) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने की सूचना है. विकास का शव भ्रमरपुर गांव के दुर्गा मंदिर परिसर स्थित पोखर से बरामद किया गया है. मौत का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. कुछ लोग कह रहे हैं कि युवक की डूबने से मौत हुई है. कुछ लोग कह रहे हैं कि हो सकता है बेल के वृक्ष के बगल से जुड़ने उच्च क्षमता के विद्युत तार में सटने से विकास की मौत हो गयी तो कुछ लोग इसे हत्या भी बता रहे हैं.
बहरहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को शव सौंप दिया है. मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार रविवार को दुकान में लक्ष्मी पूजा करने के लिए बेलपत्र लाने दुर्गा मंदिर स्थित पोखर किनारे बेल के पेड़ पर गया था. घटना रविवार को लगभग ग्यारह बजे का बताया जा रहा है. सोमवार की सुबह पोखर में शव देखकर बेलपत्र लाने गयें लोगों ने पानी में डुबे शव को देखा. ग्रामीणों की सुचना पर पुलिस बल के साथ बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे.

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रविवार को सुबह ग्यारह बजे बेलपत्र तोड़ने निकले पर देर शाम घर वापस नहीं होंने पर परिजनों ने बिहपुर थाना में लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. क्योंकि दो दिंन पहले नौ लाख में बगल वाले का जमीन खरीद मामले को लेकर विवाद भी हुआ था. दोनों में आपस में एक दुसरे को देख लेने की धमकी की बात हुई थी. ग्रामीण में चर्चा थी कि बेल पेड़ के बगल से ग्यारह हजार वॉल्ट का तार गुजरा है उसी दिन सुधीर गोस्वामी का पुत्र भी बेलपत्र तोड़ने गया था जिसमें उनको भी झटका लगा था.
बिहपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पोखर से निकाला तो विकास साह का था सर में चोट लगने का भी निशान था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. देर शाम शव को पुलिस ने परिजनों को सौंपा. परिजनों ने नन्हकार गंगा घाट पर देर शाम दाहसंस्कार किया. पवन मंडल, छोटु गोस्वामी, सौरभ कुमार झुन्ना, मनोहर झा, संजय झा, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना मिश्र, पप्पू झा, संजय झा, पंचायत समिति सदस्य देवनारायण शर्मा, गौतम मंडल सहित अन्य ने पुलिस व बिजली पदाधिकारी से पोखर के पास लगे ग्यारह हजार वाल्ट का तार व ट्रांसफर्मर को हटाने की मांग की है. मृतक तीन भाई में बीच वाला था जो काफी मिलनसार व सरल स्वभाव का था. मृतक को पत्नी सहित एक पुत्री व एक पुत्र से भरा पुरा परिवार का रोने की चित्कार से गॉव के लोगों भी रो रहे थे.


