नवगछिया: उत्पाद विभाग ने गुरुवार को कोसी नदी पार नवादा पंचायत के गोढ़ी टोला वार्ड-14 में संचालित अवैध शराब निर्माण केंद्र पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर शराब बनने से पहले ही नष्ट कर दी। कार्रवाई के दौरान 4 हजार लीटर जावा महुआ घोल, 140 लीटर तैयार चुलाई शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

उत्पाद थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार दास के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाव से कोसी नदी पार कर पूरे इलाके की घेराबंदी की और छापेमारी अभियान चलाया। अचानक हुई कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ घोल, तैयार चुलाई शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। उत्पाद विभाग ने सभी अवैध सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जिससे हजारों लीटर अवैध शराब बाजार तक पहुंचने से पहले ही रोक दी गई।

हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। उत्पाद विभाग ने गोढ़ी टोला, नवादा निवासी सदा सिंह (पिता- रजो सिंह) के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

उत्पाद थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार दास ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *