तेतरी पकरा स्थित रामधारी सिंह उच्च विद्यालय में एक छात्रा के साथ की गयी छोड़खानी का मामला गुरुवार को थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। विद्यालय पहुंचकर मामले की छानबीन की। बताया जाता है कि गुरुवार को विद्यालय में परीक्षा का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं की अलग-अलग परीक्षा ली जा रही थी। प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त हो गयी थी, दूसरी पाली की परीक्षा की तैयारी की की जा रही थी।

Whatsapp group Join

इसी दौरान कुछ मनचले और मनबढ़ू प्रवृति के छात्रों ने छात्राओं के कक्ष में पहुंचकर एक छात्रा के साथ छोड़खानी, अश्लील हरकत और अश्लील इशारा किया। छात्राओं ने विरोध किया, लेकिन लड़के नहीं माने। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताया, तो परिजन विद्यालय आ धमके। इसके बाद प्रधानाध्यापक स्तर से दोनों पक्षों के अभिभावकों को बुलाकर पंचायती की गई, लेकिन पंचायती विफल रही तो प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना नवगछिया थाने को दे दी।

छात्रा के परिजनों ने भी मामले की सूचना पुलिस को दी है। इस घटना को लेकर पक्षों में तनाव पैदा हो गया है। नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन में कर रही है। प्रधानाध्यापक शुभेंद्रु कमार ने कहा कि छेड़खानी की घटना सही है। दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी तो मामले की सूचना थाने को दे दी गई है। पुलिस अपना काम कर रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *