नवगछिया : नवगछिय के एनएच 31 एवं विक्रमशीला पुल एवं पुल पहुच पथ पर दूसरे दिन गुरुवार को भी भीषण जाम लगा रहा. जाम के कारण आम लोगों को नवगछिया से भागलपुर जाने और भागलपुर से नवगछिया आने में लगभग दो से तीन घंटे लग रहे थे. जाम लग जाने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. सुबह से ही विक्रमशीला पुल एवं पहुच पथ पर ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई थी. वहीं एनएच 31 पर भी भीषण जाम लगा हुआ था. जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
Total Downloads: 105
एनएच 31 एवं पुल पहुच पहुच पथ पर जाम के कारण सबाड़ी वाहनो का परिचालन ब्रांच सड़को से हो रहा था. बेगूसराय एवं खगड़िया जिले से आने जाने वाले सबाड़ी वाहनों का परिचालन तेतरी बिहपुर 14 नवर सड़क से हो रहा था तो पूर्णिया कटिहार से आने जाने वाले सबाड़ी वाहनों का परिचालन तेतरी जहान्वी चौक 14 नवर सड़क से हो रहा था. ब्रांच सड़को से अत्यधिक वाहनो के परिचालन होने से 14 नंबर सड़क पर भी जगह जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. जाम के कारण नवगछिया से भगालपुर जाने में तीन घंटे लग रहे थे.

कटिहार पूर्णिया अररिया जाने वाले यात्रियों को भी जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. एनएच 31 एवं पुल पहुच पथ पर जाम लगे रहने के कारण आवश्यक सेवा की वाहने भी घंटो जाम में फंसी रही. जाम के बाद प्रशासन स्तर से वाहनो को वनवे कर धीरे धीरे निकाला जा रहा था. गाड़ी के ओवरटेक होने के कारण देर रात तक जाम की स्थिति यथावत बनी रही. भागलपुर से नवगछिया आ रहे यात्री उमेश रात ने बताया कि हम विक्रमशिला पुल पर करीब दो घंटे से फंसे हुए हैं.
हम बांका से आ रहे है और हमें नवगछिया जाना है. जाम में बहुत दिक्कत हो रही है. परवत्ता थाना अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि गाड़ी की अत्यधिक दवाब और छोटी गाड़ी ओवरटेक करने के कारण जाम लग जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि देर रात में विक्रमशिला बीच पुल पर एक ट्रक खराब होने के कारण देर रात तक जाम लगा रहा है.

