दिल्ली जाने के क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य व परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सीएस डॉ. विजय कुमार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में 24 घंटे में डेंगू जांच किट उपलब्ध कराने को कहा है। दरअसल, स्टेशन पर मंत्री से भाजपा नेताओं ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा में कमियों की जानकारी दी और उसे दूर करने का अनुरोध किया।

भाजपा नेता सत्येंद्रनारायण चौधरी ने मंत्री से कहा कि नवगछिया शहर सहित ग्रामीण इलाकों में डेंगू का प्रकोप काफी बढ़ गया है। ढोलबज्जा में बड़ी संख्या में लोग डेंगू से पीड़ित है। लेकिन अनुमंडल अस्पताल में डेंगू मरीजों की जांच के लिए किट नहीं है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अस्पताल में इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

इसके बाद मंत्री ने सीएस को फोन पर यह निर्देश दिए। मौके पर नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार भगत, मनोज पांडेय, फाइटर जेम्स आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *