नवगछिया – खरीक उत्तरी क्षेत्र के जिला पार्षद गौरव राय के बड़े भाई सोनू राय हत्याकांड में मास्टरमाइंड कुख्यात तुलसीपुर निवासी राकेश राय और गोपालपुर के लत्तरा निवासी शातिर शूटर छोटुवा के घर पर इश्तेहार चिपकाया है. इश्तेहार परवत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस बलों द्वारा चिपकाया गया. पुलिस ने बताया कि जल्द ही राकेश राय और छोटुवा की संपत्ति कुर्क की जाएगी.
Total Downloads: 105
मालूम हो कि सोनू राय हत्याकांड में पुलिस ने अबतक प्राथमिकी अभियुक्त मुरलीधर राय उर्फ मुरली और प्राथमिकी अभियुक्त गोपालपुर के लत्तरा निवासी गांधी यादव को गिरफ्तार किया है. जबकि घटना के 23 दिन बाद भी पुलिस घटना के मुख्य आरोपियों राकेश राय और छोटुवा को गिरफ्तार नहीं पायी है.

पुलिस मान रही है कि दोनों घटना के बाद से ही दूसरे राज्य में छुप कर रह रहा है. नवगछिया के एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.

