खरीक :खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बगड़ी के समीप रविवार को अज्ञात हाईवा ट्रक के धक्के से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया.मोटरसाइकिल पर सवार खरीक थाना क्षेत्र का गनेशपुर निवासी कैलाश यादव का 30 वर्षीय पुत्र उदय कुमार और गनेशपुर निवासी देवेंद्र यादव का 28 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
Total Downloads: 105
घटना की सूचना मिलने पर खरीक थाना पुलिस सहायक अवर निरीक्षक बिकरू मंडल सशस्त्र पुलिस बलों के साथ पहुंचकर गंभीर रूप से जख्मी दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए खरीक पीएचसी पहुंचाया.प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक में इलाज के बाद दोनों युवकों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.मिली जानकारी के मुताबिक विक्रमशिला सेतु पर महाजाम लगने की सूचना मिलने पर सड़क दुर्घटना में परिजनों ने जख्मी युवकों को निजी वाहन से बेहतर उपचार के लिए बेगूसराय ले गया.

मौके पर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त अपाचे मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है.अज्ञात वाहन हाईवा चालक मोटरसाइकिल में धक्का मारकर भागने में सफल रहा. दुर्घटना में जख्मी राकेश कुमार बिहार सरकार के विधि मंत्री नरेंद्र नारायण यादव का रिश्तेदार है.
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक मोटरसाइकिल से बिहपुर की ओर जा रहा था. दुर्घटना में उदय कुमार का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है और राकेश कुमार के पैर में गहरा जख्म है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

