नारायणपुर – बिहपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 नन्हकार ढाला के पास सड़क हादसे में गुरुवार की संध्या नारायणपुर प्रखंड के बलहा निवासी महादलित मुहल्ले के टोला सेवक मंटू मल्लिक का पुत्र विशाल कुमार की मौत पर बिहपुर पुलिस ने शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा.

शव गॉव पहुंचते ही उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में नौवीं कक्षा के एनसीसी छात्र विशाल कुमार को बड़ी संख्या में एनसीसी कैडर ने एनसीसी शिक्षक रामानंद पासवान के नेतृत्व में सलामी देकर शवयात्रा निकली.बलहा मध्य विद्यालय परिसर में पूर्ववर्ती छात्र को शिक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दिया गया.और शवयात्रा को अभाविप के प्रदेश सदस्य सह कबड्डी संघ के प्रखंड सचिव सुमित कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र ने शव यात्रा में शामिल हुए.

बलाहा,मधुरापुर बाजार नारायणपुर हाईस्कुल होते हुए गंगा जहाज घाट से बलाहा गंगा घाट में दाहसंस्कार किया गया.मृतक की मॉ जख्मी पिंकी देवी,पिता मंटु मलिक,पीएचसी नारायणपुर में कार्यरत दादा योगेन्द्र मल्लिक सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया.शवयात्रा में भागलपुर कबड्डी संघ के जिला सचिव गौतम कुमार प्रीतम, नारायणपुर कबड्डी संघ के सचिव सुमित कुमार,पंकज कुमार, राजेश शर्मा, चितरंजन सिंह,पिंटु साह,मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार सहित सैकड़ौ लोग शवयात्रा में शामिल हुए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *