नारायणपुर – प्रखंड के भवानीपुर गॉव में मंगलवार को स्वामी आगमानंन्द परमहंस जी महाराज के तत्वावधान में सात दिवसीय महा विष्णु यज्ञ सह श्री मद् भागवत ज्ञान यज्ञ को लेकर 25 फरवरी से 3 मार्च तक होनेवाले महाविष्णु यज्ञ के लिए आचार्य पंडित कौशल जी वैदिक के साथ सहयोगी पंडित मुकेश शास्त्री,अजीतानंन्द शास्त्री,शंभूनाथ शास्त्री,मुकेशानंन्द शास्त्री एवं अन्य सहयोगी पंडितों के द्वारा मुख्य यजमान चंन्द्र भूवन प्रसाद सिंह एवं मीना सिंह के सानिध्य में गाजे बाजे के साथ गॉव के चारो दिशाओं में भ्रमण कर शीतला स्थान, विषहरी स्थान, काली मंन्दिर, हनुमान मंदिर, ब्रहबाबा स्थान, शिव मंन्दिर ,ठाकुरबाड़ी पहुंच देवी देवताओं का पुजन कर यज्ञ स्थल पर मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण किया गया.
ध्वजारोहण के बाद महाविष्णु यज्ञ के बारे में बाबा अगमानंद महाराज ने लोगों को बताया.आकाशवाणी कलाकार सह भजन सम्राट डा.हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दिपक जी ने भी भजन की प्रस्तुति दिया.कथावाचक स्वामी मानवानंद जी महाराज,स्वामी शिवप्रेमा नंन्द जी महाराज,प्रेमशंकर भारती ने उदगार व्यक्त किया.मौके पर अवकाश प्राप्त शिक्षक सनातन सिंह,व्यपार मंडल अध्यक्ष प्रसून्न कुमार उर्फ गंगा सिंह,

पवन सिंह,डीलर सोनू सिंह,पुर्व मुखिया शंभूनाथ सिंह,गौतम सिंह,विश्वनाथ मंडल, उमाशंकर सिंह, नरेश मंडल, धीरेंद्र कुमार सिंह, रमण सिंह, चमन सिंह,आलोक सिंह त्रिपुरारी सिंह,पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव कुमार,नीरज,टिंकू, अमन सहित अन्य बुद्धिजीवी वर्ग के प्रबुद्धजन एवं युवाओं का सराहनीय योगदान देखा गया.


