नवगछिया – नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना ने एक अपराधी को दो हथियार व दर्जनों जिंदा कारतूस के साथ सोमवार की अहले सुबह विशेष छापेमारी कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

थानाध्यक्ष ई श्रीकांत भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान के तहत गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी श्याम साह उर्फ अवनीश कुमार पिता गीरो साह के घर पर छापेमारी कर एक नाली बंदूक, एक देशी कट्टा व 315 बोर की 11 गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी दल का नेतृत्त्व स्वयं थानाध्यक्ष कर रहे थे.

जमादार सत्येन्द्र सिंह व बडी संख्या में पुलिस के जवान इस अभियान में शामिल थे. एक सप्ताह पूर्व भी लोडेड हथियार के साथ पचगछिया बाजार से एक अपराधी को गोपालपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. लगातार हथियार के साथ अपराधियों को गोपालपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *