नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के कटरिया नवगछिया स्टेशन के बाद अज्ञात अपराधियों ने हाटे बाजार अप एक्सप्रेस के चालक को अपराधियों ने पत्थर मार कर घायल कर दिया. जख्मी अवस्था में ही चालक नवगछिया स्टेशन पहुंचे. यहां पर एक निजी क्लीनिक में उनका प्राथमिक उपचार कराया गया. हालांकि नवगछिया स्टेशन से आधिकारिक रूप से बात सामने आयी है कि अप ट्रेक से हाटेबाजारे आ रही थी और डाउन ट्रेक से मालगाड़ी जा रही थी.
Total Downloads: 384
इसी दौरान रेलवे ट्रेक से पत्थर छिटक कर चालक के हाथ में लग गया. जिससे उनका हाथ गंभीर रूप से चोटिल हो गया. घायल होते ही चालक ने घटना की सूचना नवगछिया के स्टेशन अधिक्षक को दी. ट्रेन के नवगछिया पहुंचने के बाद चालक को इलाज के लिए नवगछिया के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया.

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेलवे अस्पताल बरौनी रेफर कर दिया गया. इस बीच हाटे बाजारे ट्रेन के लिए दूसरे चालक की व्यवस्था की गयी. चालक बदलने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लग गया. इसके बाद हाटे बाजारे ट्रेन को गनतव्य के लिए प्रस्थान किया गया.

