नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के गोशाला रोड से बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. मोटरसाइकिल चोरी होने के संदर्भ में मोटरसाइकिल के मालिक बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के चितरौल निवासी बिपुल कुमार सोना ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मोटरसाइकिल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है.

बिपुल ने बताया कि वह नवगछिया में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और राजेंद्र कालोनी में किराए के मकान में रहता है. रविवार की देर रात वह अपनी पत्नी के साथ गोशाला मेला देखने के लिए गया हुआ था.

गोशाला के गेट पर अपनी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल को खड़ी कर वह मेला देखने अंदर चला गया. वहां से जब वापस लौटा तो मेरी गाड़ी वहां पर नहीं थी. वहीं मोटरसाइकिल चोरी होने के संदर्भ में पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *