नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के खगड़ा पंचायत अंतर्गत खगड़ा गांव के अलकापुरी टोला के कार्तिक मंदिर में सोमलवार को देर शाम भगवान कुमार कार्तिकेय अपने सिंहासन पर विराजमान हुए. ग्रामीणों की मान्यता है कि गांव की रक्षा शिवपुत्र कुमार कार्तिकेय करते हैं इसलिए उन्हें गांव के राजा का दर्जा दिया गया है. यही कारण है वर्षों से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर उनकी प्रतिमा को सिंहासन पर विराजमान कराया जाता है.
Total Downloads: 105
ग्रामीणों ने कहा कि लगभग 300 वर्षों से यहां भगवान कार्तिकेय की पूजा होती है. इस संदर्भ में लोगों ने एक कहानी बताते हुए कहा कि एक समय गांव भयानक बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा था उसी समय भारत के दक्षिणावर्ती राज्य से एक संत ने यहां आकर मुरगन स्वामी उर्फ कुमार कार्तिकेय के मंदिर का निर्माण किया और प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू करवाया.

तब से लेकर आज तक गांव में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिवपुत्र कुमार कार्तिकेय की पूजा अर्चना धूमधाम से की जाती है. वर्तमान में इस मंदिर में पूजा अर्चना की जिम्मेदारी सत भैया परिवार की है लेकिन सभी ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिलता रहा है. इस अवसर पर गांव में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है
कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है. प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को देर शाम किया जाएगा. कार्तिक पूजन उत्सव में निर्मल कुमार, अलोक कुमार, अतुल कुमार, राहुल कुमार, सहित सभी ग्रामीण की भागीदारी है.

