नवगछिया| एनएच 31 पर बस स्टैंड के पास शुक्रवार की सुबह एक बस ने टेंपो में ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में टेंपो पर सवार चार छात्राएं घायल हो गईं। घायलों में कदवा के भरोसा सिंह टोला निवासी हरिनंदन गुप्ता की 18 वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी, बगड़ी टोला निवासी शंभू यादव की 19 वर्षीया पुत्री अंकु कुमारी, रूपेश मंडल के 18 वर्षीया पुत्री ज्योति कुमारी, अर्जुन मंडल की 17 वर्षीया पुत्री संगीता कुमारी शामिल हैं।

घायल छात्राओं को लोगों की मदद से इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज किया गया। छात्राओं ने बताया कि वे नवगछिया से अपने घर कदवा जा रही थीं। इसी दौरान बस स्टैंड के पास बस ने पीछे से टेंपो में धक्का मार दिया। दुर्घटना में टेंपो भी क्षतिग्रस्त हो गया।

ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की गई जान

बिहपुर| रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेल ढाला के पास शुक्रवार को ट्रैक पार करने के दौरान एक ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना होते देख आसपास के ग्रामीण वृद्ध को देखने पहुंचे। वृद्ध की पहचान बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव निवासी 60 वर्षीय उमेश चौधरी के रूप में की गई।

इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना उमेश की परिजनों को दी। सूचना पर परिजन घटनास्थल के पास पहुंचे और शव को उठाकर घर ले गए। उमेश की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *