जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन रविवार को हाईस्कूल नवगछिया में हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट का बखूबी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन व अंक के आधार पर बेल्ट प्रदान किया गया। बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद थे।

प्रतियोगिता में ब्लू बेल्ट बिट्टू कुमार, रिषभ राज, ग्रीन वन बेल्ट प्रिंस कुमार, रितु प्रिया, अर्पित कुमार साह, जयंत राॅय, मेघा कुमारी, ग्रीन बेल्ट विजय कुमार, सोनू कुमार और येले बेल्ट रिषित राज ने प्राप्त किया। ताइक्वांडो संघ के जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि टेस्ट प्रतियोगिता में उत्तीर्ण हुए सभी खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर, कोच मणिश्याम कुमार, विकास चौरसिया, मो. नाजिम, राजेश मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *