ब्रेक में खराबी के कारण बीकानेर एक्सप्रेस के इंजन से सटे बोगी के पास से चिंगारी निकलने लगी। इससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। घटना नवगछिया स्टेशन के पास रविवार की है। ड्राइवर ने किसी तरह ट्रेन को नवगछिया स्टेशन पर रोका। इस दौरान नवगछिया में 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद ड्राइवर और गार्ड ने इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक को दी।

सूचना पर रेलकर्मी के अलावा आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद रेलकर्मियों ने जांच की तो पता चला कि ब्रेक में खराबी के कारण आग निकल रही थी। मैकेनिक टीम ने ब्रेक को ठीक किया इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। जिस बोगी के पास से चिंगारी निकल रही थी उसमें अधिकतर सेना के जवान बैठे हुए थे।

सेना के जवान भी ट्रेन से नीचे उतर गए। नवगछिया स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी ने कहा कि ट्रेन का ब्रेक रिलीज नहीं होने के कारण चिंगारी के साथ धुंआ निकल रहा था। ट्रेन के ब्रेक लगने के बाद रिलीज नहीं हो रहा था। कभी-कभी ब्रेक रिलीज नहीं होने पर ऐसा होता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *