नवगछिया : क्लॉथ मचेर्ंट नवगछिया द्वारा रविवार को साप्ताहिक बंदी के कारण लगन में भी नवगछिया बाजार में कपड़े की दुकान बंद रहीं। सभी वस्त्र व्यवसायियों की दुकानें बंद रही। एसोसिएशन के अध्यक्ष दयाराम चौधरी ने कहा की यह रविवार की तृतीय बंदी काफी सफल रही।

सभी वस्त्र व्यवसाई ने अपना एकता का परिचय देते हुए अपनी अपनी दुकानें बंद रखी। अब बंदी की खबर पूरे इलाके में फैल गई है कि नवगछिया में रविवार को वस्त्र व्यवसाय की दुकानें बंद रहेगी।

इसलिए इस रविवार को बाजार में ग्राहकों की संख्या भी नहीं के बराबर थी। मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि बंदी के सफल आयोजन के बाद सभी व्यवसाई ने एकजुटता का परिचय देते हुए शाम को एक साथ बैठकर इस बंदी पर विचार-विमर्श किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *