भागलपुर महोत्सव के लिए प्रतिभागियों को भाग लेने के लिए पांच दिन शेष रह गए हैं। भागलपुर महोत्सव का आयोजन टाउन हॉल में 11 से 15 दिसंबर तक किया जाएगा। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था नागरिक विकास समिति की ओर से अायाेजित समाराेह में विभिन्न विधाओं में लोकगीत गायन, फैंसी ड्रेस, फिल्मी गीत गायन, स्कूल स्तरीय ग्रुप डांस, एकल नृत्य, दुल्हन श्रृंगार, क्लासिकल नृत्य, पेंटिंग, ग्रुप डांस, महिला व पुरुष मॉडलिंग, एकल नृत्य, मंजूषा पेंटिंग, देश भक्ति ग्रुप डांस अादि प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
Total Downloads: 105
प्रतिभागियों को आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। अायाेजन समिति के संयोजक मनोज सिंह, सांस्कृतिक सचिव नरेश साह ने बताया कि प्रतिभागियों को 7 एवं 8 दिसंबर को ऑडिशन देना होगा। जिसमें पटना एवं रांची के निर्णायक मंडल के सदस्य होंगे। ऑडिशन में सेलेक्ट प्रतिभागियों को महोत्सव के मंच पर परफारमेंस करने का मौका मिलेगा। बिहार की गजल गायिका रंजना झा ने भी महोत्सव में भाग लेने की स्वीकृति दी है।

सलाहकार रमन कर्ण ने बताया कि अायाेजन की सफलता के लिए समिति के पदाधिकारी लगे हुए हैं। कलाकाराें की भी लगातार स्वीकृति अा रही है। कार्यालय व्यवस्था में दीपक नारायण गुप्ता, दीपक सिंह, कौशल किशोर ठाकुर, पंकज मोसेस, रमेंद्र ज्योति शंकर, रजनीश कुमार, सर्वेंद्र सिन्हा, शमीम अख्तर, राजेश कुमार, डाॅ.अभिषेक आनंद लगे हुए हैं। पटना के अालाेक कुमार सिंह महाेत्सव में मंच संचालन करेंगे।

