भागलपुर : बूढ़ानाथ के वीणापाणि विवाह भवन में सोमवार की देर रात एक शादी में जमकर हंगामा हुआ। छिपाकर दूसरी लड़की संग सात फेरे ले रहे युवक की शादी को प्रेमिका ने रूकवा दिया। युवक अौर उसकी शादी-शुदा व छह बच्चों की मां वाली प्रेमिका दोनों तीन साल से लीव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

लड़की वालों को जब युवक के करतूत की जानकारी मिली, तो उनलोगों ने युवक अौर उसकी प्रेमिका के साथ मारपीट किया अौर दोनों को जोगसर पुलिस के हवाले कर दिया। हिरासत में लिए गए युवक का नाम राजेश कुमार उर्फ अशोक राय है, जो बूढ़ानाथ का रहने वाला है अौर वहीं चाय की दुकान चलता है। उसकी शादी-शुदा प्रेमिका भी इसी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली बताई गई है, जो छह बच्चों की मां है। उसके पति बिजली मिस्त्री हैं। युवक ने बताया कि वह तीन साल से उक्त शादी-शुदा महिला के साथ लीव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इस बात की जानकारी महिला के पति अौर उसके छह बच्चों को भी है, लेकिन कभी पति या बच्चों ने विरोध नहीं किया। महिला पति अौर प्रेमिका दोनों के साथ सामंजस्य बना कर रह रही थी।

प्रेमी को दूल्हे के लिबास में देख महिला अाग बबूला हो गई :

इधर, राजेश की शादी उसके परिजनों ने बरियारपुर में तय कर दी। शादी करने के एवज में राजेश ने दो लाख रुपए, एक अपाची बाइक, दो सोने की चेन अौर अंगूठी लड़की वालों से बतौर दहेज के रूप में लिया। राजेश के परिजन की मौजूदगी में लड़की वालो‌ं ने 25 नवंबर की रात शादी तय की। लड़की वाले वधू को लेकर बूढ़ानाथ पहुंच गए। राजेश की बारात भी वीणापाणि विवाह भवन में पहुंच गई। वरमाला हो गया अौर राजेश मंडप पर पहुंच गया। विवाह की सारी रस्म पूरी हो गई थी, बस सिंदूर दान होना बाकी था। तभी राजेश की लीव इन रिलेशनशिप वाली शादी-शुदा प्रेमिका बच्चों को लेकर वहां पहुंच गई अौर राजेश को दूल्हे के लिबास में देख महिला अाग बबूला हो गई। प्रेमिका के गले से वरमाला भी तोड़ दिया अौर हंगामा कर शादी को रूकवा दिया। इस मामले में बरियारपुर निवासी लड़की के पिता ने थाने में दोनों के खिलाफ अावेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

महिला से तीन साल से है संबंध : राजेश

राजेश ने बताया कि छह बच्चों की मां से उसका तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों लीव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मैंने बरियारपुर वाली लड़की से शादी करने की जानकारी भी अपने प्रेमिका को दे दिया था। लेकिन उसके शादी के बीच में पहुंच जाने से मामला बिगड़ गया। अगर दो-तीन दिन का समय मिलेगा, तो लड़कीवालों को सारे पैसे, बाइक अौर जेवर वापस कर देंगे।

मंडप पर शादी रूकवाने के िलए नहीं गई थी : प्रेमिका

प्रेमिका ने बताया कि राजेश की शादी तोड़वाने मंडप पर नहीं गई थी। असल में घर के बाहर दो लोग झगड़ रहे थे। इसकी जानकारी देने राजेश को गई, तो वह मंडप पर बैठकर सात फेरे की तैयारी कर रहा था। उसके कान में झगड़े वाले बात बताई, तो लड़की वालों ने हमलोगों की पिटाई कर दी अौर पुलिस के हवाले कर दिया।

दोनों पापा के साथ हमलोग रहना चाहते हैं : बच्चे

महिला के बच्चों ने बताया कि वे लोग दोनों पापा के साथ रहना चाहते हैं। दोनों पापा उनलोगों को खूब प्यार करते हैं अौर उनका पूरा ध्यान रखते हैं। वहीं महिला का कहना है कि उसके असली पति भी राजेश का विरोध नहीं करते हैं। हमलोग सब मिलकर एक परिवार की तरह रहना चाहते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *