नवगछिया| सेवार्थ समाजिक संस्था नवगछिया के द्वारा हर सप्ताह की तरह शुक्रवार को भी सेवार्थ रोटी बैंक कार्यक्रम के तहत स्टेशन परिसर में निःशुल्क भोजन का वितरण किया। संस्था के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम का 9 वां सप्ताह था। शुक्रवार के इस रोटी बैंक की सेवा में सांवरिया सरकार नवगछिया का सहयोग रहा।

जिसमें सैकड़ों जरूरमंदों में शुद्ध भोजन स्वादिष्ट पोंगल का वितरण किया गया। संस्था के संयोजक सह उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि बढ़ते ठंड को देखते हुए जरूरत मंद लोंगों के गर्म कपड़े का वितरण के लिए हमारी संस्था स्टेशन रोड में सेवार्थ कपड़ा बैंक की शुरुआत दिसम्बर में शुरू करेगी। जिसमें जरूरमंदो के लिए कम्बल, गर्म कपड़े सभी पहनावे के कपड़े उपलब्ध रहेगी।

इस मौके पर अध्यक्ष डॉ संदीप गुप्ता, सचिव डॉ अनंत विक्रम, संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम कुमार,धर्मेन्द्र कुमार, विष्णु गुप्ता, रवि शंकर, अभिषेक कुमार, पिन्टु सिंह, दिपक कुमार झा, संतोष गुप्ता आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *