नवगछिया – डॉ प्रियंका रेड्डी के बलात्कार के बाद हत्या की घटना के विरोध में नवगछिया के सामाजिक संगठनों ने आक्रोश मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया. आक्रोश मार्च श्री गोपाल गौशाला से रेलवे स्टेशन तक निकाला गया. इस क्रम में प्रदर्शन करने वाले सभी लोग हाथों में तख्ती लेकर बलात्कारियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे.

मौके पर एक नुक्कड़ सभा में इन दिनों पूरे देश में बलात्कार की घटनाओं को अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. इसका मतलब है कि बलात्कारियों में कोई डर नहीं रह गया है. अशोक केडिया ने सरकार से मांग किया कि बलात्कारियों को अविलंब फांसी होनी चाहिए. आम महिलाओं में डर व्याप्त हो गया है. घर से बाहर निकलने में महिलाएं हिचकिचाने लगी है, जो इस देश के लिए बहुत ही बुरी खबर है.

सुभाष वर्मा ने कहा कि रेपिस्ट को फाँसी मिलने से आम लोगों में कोर्ट और सरकार के लिए और भी सम्मान बढेगा एवं गलत लोगों में डर पैदा होगा. रेपिस्ट को फाँसी दिलाने हेतु क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया, मारवाड़ी युवा मंच, शिवरात्रि कमिटी, सेवार्थ आदि संस्थाओ के किसन साह, रंजीत, संतोष, श्रीधर, नरेश शर्मा, अरुण, विक्रम भूडोलिया, राकेश, सूचित, अरुण कसेरा, विवेक, शंभू आदि प्रमुख रूप मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *