खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर खरीक पुलिस ने छापेमारी कर बासा से 30 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है.पुलिस को देखते ही बासा मालिक कठेला निवासी जगदीश चौधरी का पुत्र भूलो चौधरी बासा छोड़कर भागने में सफल रहा. खरीक पुलिस अवर निरीक्षक श्यामानंद मिश्र ने बताया कि कुल 30 बोतल शराब की बरामदगी हुई है .शराब कारोबारियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है.
Total Downloads: 172
इस संदर्भ में अवर निरीक्षक सतीश प्रसाद सिंह के बयान पर खरीक थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें कठेला निवासी जगदीश चौधरी के पुत्र फूलो चौधरी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.मालूम हों कि बीते सप्ताह पूर्व खरीक पुलिस ने तत्कालीन थानाध्यक्ष हरि शंकर कश्यप के नेतृव में जगदीश चौधरी के घर छापेमारी की लेकिन उस समय जगदीश चौधरी के घर से शराब की बरामदगी नहीं हो सकी थी.

तेलघी में जला हुआ मोटर साइकिल बरामद
खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी में 14 नंबर सड़क के बगल लावारिस हालत में खरीक पुलिस ने एक जला हुआ मोटरसाइकिल बरामद किया है. ग्रामीणों ने बताया कि तेलघी में सोमवार की रात बीजो सिंह की लड़की का विवाह था. विवाह में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर रहा था लेकिन मोटरसाइकिल स्टार्ट नहीं हुआ और तकनीकी खराबी की वजह से मोटरसाइकिल में आग पकड़ ली कुछ ही देर में मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गया.इस संदर्भ में खरीक पुलिस अवर निरीक्षक श्यामानंद मिश्र ने बताया कि तेलघी में लावारिश हालत में जला हुआ मोटरसाइकिल बरामद किया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

