नवगछिया: बाबा गणिनाथ के 15वें वार्षिकोत्सव पर गणिनाथ सेवा समिति की अाेर से शनिवार सुबह 8 बजे नवगछिया चैती दुर्गा मंदिर निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नवगछिया बाजार, स्टेशन परिसर, नया टोला तेतरी दुर्गा मंदिर, यमुनियां, धुवगंज होते हुए खरीक स्थित बाबागणिनाथ धाम पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने बाबागणिनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बाबा के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में अनुमंडल के अलावा आसपास के जिले से भी हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

वहीं विधि-व्यवस्था को बना रखने के लिए एसआई सतीश चंद्र सिंह, एसएन मिश्रा महिला व पुरूष पुलिस बलों के साथ तैनात दिखे। श्रद्धलुओं के लिए जगह-जगह फल, मिठाई,श र्बत, चाय, पानी की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा के प्रारम्भ सत्र में सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए एसडीओ मुकेश कुमार, राम खेलावन साह, अखिल भारतीय मध्यदेशीय वेश्य समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष राज किशोर साह, जदयू प्रदेश महासचिव गणेश साह, परितोष गुप्ता, खगेश साह को गणिनाथ सेवा समिति की ओर से अंग वस्त्र व बाबा गणिनाथ का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज कुमार भारती, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता आदि शामिल थे।

शिक्षा से ही समाज का विकास होगा : एसडीओ

वार्षिक पूजनोत्सव का उद्घा‌टन एसडीओ मुकेश कुमार, डीसीएलार परमानंद साह, राजद नेता आजाद अंसारी, शंकर प्रसाद साह, लखनलाल साह आदि ने संयुक्तरूप से दीप जलाकर किया। अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद साह व संचालन राष्ट्रीय मंत्री निरंजन साह ने किया। एसडीओ ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज और देश का विकास हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्थिति कुछ भी हो पर संकल्प एक लें कि बच्चों को शिक्षित बनाना है। इससे पूर्व सुबह 8:30 बजे सुंदरी पूजन, 11:30 बजे शोभायात्रा, एक बजे झंडोत्तोलन, शाम 5 बजे बाल प्रतियोगिता व झांकी निकाली गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *