नवगछिया : विक्रमशिला सेतु व संपर्क पथ पर रोज की तरह रविवार को भी सुबह से लेकर देर रात तक जाम लगा रहा. प्रशासनिक स्तर से रोज की तरह जाम का कारण ओवरटेक बताया गया. देर रात जाम में सेतु व सेतु पथ पर कई बारात वहन फंसे थे तो दुल्हे के वाहनों को भी जाम में देखा गया तो सुबह परीक्षा देने भागलपुर जा रहे कई छात्रों को जाम के कारण काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. जो परीक्षार्थी मोटरसाइकिल से थे वे तो पुल की रैलिंग पर चढ़ कर परीक्षा केंद्रों तक पहुंच गये लेकिन ऑटो या बस से जाने वाले परीक्षार्थियों को जाम के कारण काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. कई परीक्षियों ने पैदल की पुल को पार किया.
Total Downloads: 170
सबसे ज्यादा भयावह स्थिति देर शाम में हो गयी थी. शाम छ: बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक सेतु पर वाहन टस से मस नहीं हो रहे थे. जाम में फंसे कई बारात के वाहनों में बैठे लोगों ने खुद ही जाम को हटाने की कमान संभाल ली थी. लेकिन लाख प्रयास करने के बाद भी वे लोग असफल ही रहे. मुंगेर से पूर्णिया अपने एक संबंधी की शादी में बरात जा रहे मुंगेर निवासी अमर सिंह ने बताया कि उनलोगों को नौ बजे तक पूर्णियां में रहना चाहिए था लेकिन जाम में फंस जाने के कारण वे लोग अभी तक जाम में ही फंसे हुए हैं दूल्हा शादी के लिए गंगा पार आने से कतराते है.. सारी हसरत धरी की धरी रह जाती.

बांका शहर से शादी कर अपनी दुल्हन को लेकर कटिहार जा रहे कटिहार निवासी सुनील मंडल ने बताया कि वे लोग शनिवार को रात भर जगे हें. करीब तीन बजे बाकां से दुल्हन के साथ विदा हुए. पुल पर चढ़ते ही जाम में फंस गये. अब वाहन में बैठे सभी लोगों की स्थिति खराब है. उनके और उनकी पत्नी के लिए शादी के बाद का अनुभव काफी बुरा रहा. पूछे जाने पर कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है तो सुनील चुप हो गये कहा कि आपलोग भी जानते हैं कि कौन जिम्मेदार है.
सुनील ने बताया कि यह जाम उन्हें जिंदगी भर याद रहेगा. नवगछिया के कई स्थानीय लोग भी जाम में फंस गये थे. सबों ने कहा कि भागलपुर जिले पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है पांच साल पहले की समानांतर पुल बनाने की घोषणा हो गयी है लेकिन पुल धरातल पर दूर दूर तक बनता नजर नहीं आ रहा है. सरकार को जाम हटाने की दिशा में ठोस पहल करना चाहिए

