पंचक समाप्त हाे गया है। 8 दिसंबर यानी आज से सभी शुभ कार्य शुरू हाे जाएंगे। यह पंचक दाे दिसंबर काे मध्यरात्रि 12:56 बजे लगा था, जाे सात दिसंबर शनिवार काे रात्रि 1:27 बजे समाप्त हाे गई। ज्याेतिषाचार्य मनाेज कुमार मिश्र के अनुसार जब चन्द्रमा कुंभ राशि में अाता है अाैर घनिष्ठा नक्षत्र का उत्तरार्ध अारंभ हाेता है, तब पंचक की स्थिति बनती है। एेसा माना जाता है कि पंचक में किया गया कार्य पांच बार हाेता है। मान्यता के अनुसार जब चन्द्रमा कुंभ अाैर मीन राशि पर रहता है ताे वाे समय पंचक समय के नाम से जाना जाता है। पंचक में सबसे अग्नि का प्रभाव रहता है, जिसके कारण राेग, कलह अाैर धन की हानि जैसे याेग बनते हैं।

पंचक में नहीं बनवाई जाती है छत

हिन्दू धर्म में मान्यता है कि पंचक के दाैरान किसी की मृत्यु हाेती है ताे उसके लिए विशेष पूजा की जानी चाहिए। ज्याेतिषियाें के अनुसार पंचक के समय काे शुभ नहीं माना जाता है। पंचक के दाैरान किसी भी तरह का जाेखिम भरा काम नहीं करना चाहिए,ये कार्य मृत्यु के बराबर कष्ट दे सकते हैं। कई एेसे कार्य हैं जाे पंचक के दाैरान करना वर्जित हैं। शास्त्राें के अनुसार दक्षिण दिशा में यात्रा करना अशुभ माना जाता है। दक्षिण दिशा काे यमराज की दिशा माने जाने के कारण दक्षिण दिशा में यात्रा करना ठीक नहीं है। यदि पंचक के दाैरान घर का निर्माण हाे रहा है ताे इस समय घर की छत नहीं बनवानी चाहिए। ज्याेतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि इससे घर में धन की हानि अाैर क्लेश बढ़ता है। इस दाैरान फर्नीचर खरीदना शुभ माना जाता है। है। 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है।

जानें कब काैन सा व्रत और तिथि

8 दिसंबर-माेक्षदा एकादशी, माैनी एकादशी, गीता जयंती
9 दिसंबर- साेम प्रदेष व्रत, मत्स्य द्वादशी
10 दिसंबर-पिशाच माेचन श्राद्ध
12 दिसंबर-मार्गशीर्ष पूर्णिमा, अन्नपूर्णा जयंती, त्रिपुर वैभव जयंती
13 दिसंबर- पाैष महीना शुरू
15 दिसंबर- गणेश संकष्टी चतुर्थी
16 दिसंबर- धनु संक्रांति, खरमास शुरू
19 दिसंबर- कालाष्टमी
21 दिसंबर- पाैष दशमी जैन धर्म
22 दिसंबर- सफला एकादशी व्रत, उत्तरायण प्रारंभ, शिशिर ऋतु प्रारंभ
23 दिसंबर- साेम प्रदाेष व्रत
24 दिसंबर- मासिक शिवरात्रि व्रत शिव चतुर्दशी व्रत
25 दिसंबर- क्रिसमस, दर्शवेला अमावस्या
26 दिसंबर- पाैष अमावस्या व सूर्यग्रहण
27 दिसंबर-चन्द्र दर्शन, मंडला पूजा
30 दिसंबर- विनायक गणेश चतुर्थी व्रत

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *