नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के ज्ञानीदास टोला शुक्रवार की देर रात को रंगरा थाना पुलिस ने दो कट्टा के साथ में दो युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए युवक में सोनेलाल मंडल का पुत्र नितीश कुमार और नरेश पासवान का पुत्र विक्रम कुमार है.
जो गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग किया था. थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में ही ज्ञानीदास टोला में कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग गोली चला रहा है. जिसके बाद उक्त स्थल पर पुलिस ने जाकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है.



