नवगछिया : सामाजिक संस्था सेवार्थ ने शनिवार को नवगछिया स्टेशन पर रोटी बैंक नामक कार्यक्रम का आयोजन नवगछिया के एसडीओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में किया. कार्यक्रम में सैकड़ों भूखे और जरूरतमंद लोगों के बीच शुद्ध भोजन का वितरण किया गया. लोगों के बीच पूरी, सब्जी, पुलाव, तड़का और मिष्ठान्न वितरण किया गया. इस अवसर पर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी अपने पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम में उपस्थित थे. मौके पर उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है.
Total Downloads: 383
इस तरह के कार्यक्रम में सघनता लानी चाहिए ताकि नवगछिया आने वाले हर जरूरतमंद व्यक्ति शुद्ध भोजन कर सके. उन्होंने सेवार्थ के युवाओं की तरीफ करते हुए कहा कि नवगछिया के युवाओं की सोच दूसरे जगहों के युवाओं को प्रेरित करने वाला है. मौके पर सेवार्थ के संयोजक पंकज कुमार भारती ने कहा कि रोटी बैंक कार्यक्रम का शनिवार को ग्यारहवा पड़ाव था.

वे लोग संस्था के सदस्यों के साथ इस कार्यक्रम में सघनता लाने पर विचार विमर्श कर रहे हैं. सबों का सहयेाग रहा तो निश्चित रूप से आये दिन इस कार्यक्रम का विस्तार किया जायेगा.
इस अवसर पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर पीएस दूबे, समाजसेवी पवन सर्राफ, कार्यक्रम में बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष सह सेवार्थ के संयोजक पंकज कुमार भारती, बाल भारती के प्राशासक डीपी सिंह, अखिल भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय मंत्री निरंजन साह, सेवार्थ के सचिव डा अनंत विक्रम, पुरषोत्तम कुमार, राजू सिंह, अजीत सिंह, बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सचिव विष्णु गुप्ता, चंद्रगुप्त साह, धरमेंद्र कुमार गुप्ता, विशाल कुमार, परितोष गुप्ता, शंकर साह, संतोष गुप्ता, श्रीधर, सुमित भगत, अशोक केडिया आदि अन्य भी मौजूद थे.

