नवगछिया : नवगछिया के भाजपा नेता विनोद कुमार मंडल को संगठन ने दूसरी बार जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है. अनुसुचित जाति मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष सह नवगछिया पुलिस जिला चुनाव प्रभारी सुबोध पासवान ने प्रभात खबर को बताया कि विनोद के पिछले कार्यकाल की उपलब्धि को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उन्होंने कहा कि दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने वालों में विनोद सबसे कम उम्र के हैं. आशा है अपने आगे के कार्यकाल में भी विनोद जी समदर्शिता और उपलब्धि की गति को बरकरार रखेंगे. मालूम हो कि इस बार जिलाध्यक्ष के लिए कई नामों की चरचा हो रही थी.

खुद विनोद ने भी कह दिया था कि इस बार वे जिलाध्यक्ष बनने के दौड़ में शामिल नहीं है. मालूम हो कि विनोद की पहचान भाजपा के एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में होती है. किशोरवय उम्र में ही वे संघ से जुड़ गये थे और भाजपा के लिए पोस्टर साटने से लेकर माइकिंग तक किया. विनोद ने अपने जिलाध्यक्ष के कार्यकाल में सबसे बड़ी उपल्ब्धि भाजपा की अपनी जमीन पर भाजपा कार्यालय स्थापित करना रहा.

विनोद का दावा है कि उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर से जोड़ने का काम किया. एक बार फिर से जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन होने पर विनोद ने कहा कि वे इस पद के होड़ में शामिल भी नहीं थे लेकिन एकाएक संगठन की ओर से उन्हें जिम्मेदारी मिली तो वे आगे भी इसे बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करेंगे. विनोद के जिलाध्यक्ष बनने पर खरीक उत्तरी क्षेत्र के जिला पार्षद कुमकुम देवी, वरिष्ठ भाजपा नेता गगन चौधरी, नवगछिया नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, नगर महामंत्री प्रवेश कुमार यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, महंथ नवल किशोर दास, फइटर जेम्स, विजय कुमार चौधरी, अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह, नरेश प्रसाद साह, आलोक रंजन सिंह, रमेश राय, तारकेश्वर गुप्ता, पंकज शर्मा, विजय यादव, अधिवक्ता सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल, अभिवप की छात्र स्मृति सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....