नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के शाहपुर गॉव में बिजली का करंट लगने से सचुक्की यादव की मासूम पुत्री रेशमी(5) की मौत हो गई.ग्रामीणों ने बताया कि रेशमी गॉव से घर आने के क्रम में बिजली का खंभा छू ली. छूने के बाद वह बिजली के झटके से उसी जगह पर बेहोश होकर गिर पड़ी.

ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया तो स्थानीय नीजी क्लीनिक नारायणपुर ले गया. डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया.

मासूम की मौत पर परिजन का रो रो कर बुरा हाल है.मुखिया ईशो यादव ने बताया कि पहले भी उस बिजली के खंभा से चार लोगों को बिजली का झटका लग चुका है. दुरभाष से जेई से बात कर बिजली का पोल बदलवाने एवं परिजनों को मुआवजा देने की मॉग की गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *