नवगछिया : नवगछिया के श्री गोपाल गौशाला में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने भागवत कथा का श्रवण किया. कथा के दूसरे दिन भगवत कथा को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. भागवत कथा में कथा वाचक वाराणसी से आए अनंत श्री विभूषित जगतगुरु रामानुजाचार्य परम पूज्य बालक स्वामी जी श्री केशवाचार्य जी महाराज के कथा का श्रवण भक्तों ने किया.

Whatsapp group Join

भागवत कथा में स्वामी जी ने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य अपना मन पवित्र कर लेंगे तो वहीं वृंदावन हो जाएगा. भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के सारे पाप धुल जाते हैं. अनजान से किया हुआ पाप भगवान माफ कर देते हैं. स्वमी जी ने कहा कि जो मनुष्य जान बूझकर पाप करते है उन पापो को भगवान कभी माफ नहीं करते.

मनुष्य को जीवन मे कभी भी अभिमान नही करना चाहिए. जब मनुष्य के मन में अभिमान आ जाता है वहीं मनुष्य के विनाश का कारण बनता है. मनुष्य को परिस्थितियों के हिसाब से अपने आप में परिवर्तन करना चाहिए मगर शिखर पर उठने की कोशिश नहीं करना चाहिए. कथा वाचन के दौरान स्वमी जी ने भजन भी गए. बाबा के द्वारा गए भजनों पर श्रोता खूब झुमके. मुझे अपने ही रंग में रंग दे सांवरे भजन पर श्रद्धालु खूब झूमे.

भागवत कथा को सुनने के लिए भागलपुर, कोलकाता, मुंबई, राजस्थान नेपाल सहित आस पास इलाके के बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए हुए हैं. भागवत कथा को सफल बनाने के लिए श्याम भक्त मंडल, सांवरिया सरकार, क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया, मारवाड़ी युवा मंच सहित स्थानीय लोग जोर-शोर से लगे हुए हैं.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *