बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर रजिस्ट्रेशन की तिथि 23 दिसंबर तक बढ़ा दी है। हालांकि छात्रों को इस दौरान विलंब शुल्क देना होगा। पहले रजिस्ट्रेशन की तिथि 16 दिसंबर तक ही निर्धारित की थी। बिहार बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार इंटर 11वीं कक्षा में नामांकित नियमित तथा स्वतंत्र कोटि तथा व्यवसायिक पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं का सत्र 2020-21 के लिए रजिस्ट्रेशन व अनुमति आवेदन भरने की तिथि बढ़ा दी गई है।
इसमें ओएफएसएस में शामिल तथा ओएफएसएस से मुक्त दोनों संस्थानों के छात्र शामिल हैं। स्कूलों को कहा गया है कि वे 23 तक हर हाल में छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व शुल्क जमा करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा जिन छात्रों का 16 दिसंबर तक आवेदन भरा गया है लेकिन शुल्क जमा नहीं हो पाया है तो वे 18 दिसंबर तक शुल्क अनिवार्य रूप से जमा कर देंगे।

ये है रजिस्ट्रेशन फीस (विलंब शुल्क के साथ नियमित कोटि एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम के लिए
रजिस्ट्रेशन आवेदन शुल्क : 50 रुपए
ऑनलाइन शुल्क : 20 रुपए
रजिस्ट्रेशन शुल्क : 400 रुपए
इमीग्रेशन शुल्क : 250 रुपए
स्वतंत्र कोटि के लिए
सूचीकरण शुल्क : 400 रुपए
इमीग्रेशन शुल्क : 250 रुपए
अनुमति शुल्क : 400 रुपए
नियमित कोटि के छात्रों के लिए कुल शुल्क : 470 रुपए
स्वतंत्र कोटि के छात्रों के लिए : 870 रुपए
इमीग्रेशन शुल्क सिर्फ अन्य मान्यताप्राप्त बोर्ड से 10वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए है। उन्हें मूल प्रवजन प्रमाणपत्र भी जमा करना होगा।
अन्य बोर्ड से दसवीं पास नियमित छात्रों को- 720 रुपए देना होगा जबकि स्वतंत्र कोटि के छात्रों को 1120 रुपए देना होगा।


