नवगछिया : नवगछिया के श्री गोपाल गौशाला नवगछिया में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने भागवत कथा एवं भगवान के भजनों का श्रवण किया. भागवत कथा के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ कथा को सुनने के लिए उमड़ पड़ी थी. भागवत कथा एवं भजनों के श्वर से नवगछिया शहर का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. भागवत कथा में प्रवचन करने वाराणसी से आए कथा वाचक अनंत श्री विभूषित जगतगुरु रामानुजाचार्य परम पूज्य बालक स्वामी जी श्री केशवाचार्य जी महाराज के कथा का श्रद्धालुओं ने श्रवण किया.

भागवत कथा में स्वामी जी ने कहा कि भय मनुष्य को पीड़ा देता है इसलिए किसी भी परिस्थिति में मनुष्य को भयभीत नहीं होना चाहिए. जो मनुष्य सामने आने वाली कठिनाई को देख कर ही भयभीत होता है वह मनुष्य उक्त कठिनाई पर कभी विजय प्राप्त नहीं कर सकता है. मनुष्य जीवन सद्कर्म करने के लिए होता है मनुष्य को किसी को पीड़ा नहीं पहुचना चाहिए.

भगवान अपने भक्तों के लिए एक ठोकर नहीं हजारों ठोकर खाने के लिए तैयार रहते हैं. जिसको अपनी चिंता नहीं वह भविष्य की चिंता क्या करेगा. भागवत कथा के दौरान स्वामी जी ने अपने भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया. आएगा आएगा वह मेरा सांवरा आएगा, दुख में सुमिरन सब करे दुख में सुमिरन करे न कोई, बोलो राम राम भज लो राम राम, मेरी आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है, अपना मान भले ही टल जाए पर भक्तों का मान टलते न देखा आदि भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे.

भागवत कथा के मुख्य यजमान दयाराम चौधरी ने कहा कि भागवत कथा में गुरुवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा. जिसमें भक्तों के बीच खिलौने एवं मिठाई का प्रसाद भी वितरण किया जाएगा. इस आयोजन को सफल बनाने में अनिल केजरीवाल, श्रीधर शर्मा, सुभाष वर्मा, रवि चौधरी, अशोक केडिया, विकास चिरानिया, राम प्रकाश रुंगटा, रवि सर्राफ, विनोद केजरीवाल, मनोज चौधरी, विकास चौधरी आदि लगे हुए हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *