भागलपुर| शहर में बुधवार को छह किलोमीटर घंटे की रफ्तार से चली हवा ने कनकनी बढ़ा दी। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इस सीजन में बुधवार सबसे सर्द रहा। बढ़ते ठंड को देखते हुए डीएम प्रणव कुमार ने शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों (10वीं तक) को सोमवार तक बंद रखने का निर्देश जारी किया है।

उन्हाेंने कहा है कि मौसम में अचानक हुए बदलाव से बच्चाें के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इसलिए सभी प्राथमिक, माध्यमिक और निजी स्कूल गुरुवार से सोमवार काे बंद रहेंगे। डीएवी, माउंट असीसी, सेंट जाेसेफ समेत अन्य स्कूल सोमवार तक बंद रहेंगे, जबकि सेंट टेरेसा स्कूल के पीअारअाे नीलकमल राय ने बताया कि तीन जनवरी तक स्कूल बंद रहेगा।

डीएवी में परीक्षा स्थगित: डीएम के अादेश के बाद डीएवी पब्लिक स्कूल ने सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी है। पीअारअाे नीपेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा की नई तिथि स्कूल खुलने के बाद जारी की जाएगी।

24 घंटे में 3.50 गिरा पारा

मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार ने बताया, 24 घंटे में अधिकतम 3.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम 23.5 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री था।

सीजन की पहली शीतलहर ने लोगों को किया परेशान

बुधवार को भागलपुर में सीजन की पहली शीतलहर चली। ऐसे में बर्फ सी महसूस हुई हवा ने लोगों को काफी परेशान किया। स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हुई। ठंड अधिक होने से दिन में सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोग घरों में दुबके रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....