राजद कार्यालय में गुरुवार को राजद नेता व कार्यकर्ताओं की बैठक में 21 दिसंबर को घोषित बिहार बंद की तैयारी की समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यक्रम की रूप रेखा भी तय की गई। शुक्रवार को संध्या 4 बजे से मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। जो कार्यालय से नगर पंचायत कार्यालय होते हुए स्टेशन चौक गोलंबर पहुंचेगी।

Whatsapp group Join

वहां नुक्कड़ सभा के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। शनिवार की सुबह 8 से संध्या 5 तक सीएबी व एनआरसी के विरोध में घोषित बिहार बंद को सफल बनाया जाएगा। अध्यक्षता राजद के अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय मंडल ने की। कहा कि बंदी को सफल बनाना हम लोगों का कर्तव्य है। संचालन आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने किया।

गोपालपुर विधानसभा के नेता शैलेश यादव ने शांतिपूर्वक तरीके से बंदी को सफल बनाने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ नेता मनोज यादव, समाजसेवी मुफ्ती अब्दुल गफूर, पूर्व पार्षद मो. मोहिउद्दीन, मो. सलाहुद्दीन, पवन, दिलीप यादव, अशोक यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, युवा राजद के जिला अध्यक्ष विभूति भूषण, युवा राजद के ज़िला प्रधान महासचिव तनवीर बाबा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर झा, अधिवक्ता हिमांशु यादव, वरिष्ठ नेता राजकिशोर यादव, शंभू यादव, गोपालपुर के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष बबलू यादव, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर दास, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, रतन मंडल, मुन्ना कुमार, कुंदन कुमार, प्रिंस कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *