भावानीपुर आेपी क्षेत्र के विद्यालय और कोचिंग आने-जाने के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ करने की शिकायत करने का मामला तूल पकड़ लिया। बताया जाता है कि मनचलों की छेड़छाड़ की शिकार एक छात्रा के अभिभावक ने मनचले के अभिभावक से इसकी शिकायत की, तो इसके विरोध में मनचलों ने छात्रा के घर-दुकान में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं, इस दौरान लूटपाट और छिनतई की घटना भी सामने आई है।

इस संबंध में छात्रा के अभिभावक ने ओपी में आवेदन देकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में अभिभावक ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है। उसने पुलिस को बताया कि मारपीट और लूटपाट के दौरान उसका गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया गया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से बीच-बचाव किया गया, जिसके बाद जान बची।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता ने गांव के ही विशाल यादव, गुड्डू यादव, डोमन यादव, मो. सोनू उर्फ मो. छोटू व बलाहा निवासी सुजीत शर्मा उर्फ साजो शर्मा, पंकज कुमार सहित अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ गुरुवार की रात करीब 9 बजे हरवे हथियार से लैस दुकान में घुसकर मारपीट करने, जानलेवा हमला व सोने की चेन की छिनतई, दुकान के गल्ले से 10 हजार रुपए की लूटपाट, हत्या की धमकी का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है।

इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर सभी आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *