नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बंदी को देखते हुए शनिवार को शहर के दोनों बस स्टैंड से दिन में एक भी बस नहीं चलेगी। डिक्सन मोड़ स्थित निजी बस स्टैंड और तिलकामांझी स्थित पथ परिवहन निगम के बस स्टैंड से लगभग 150 बसों का परिचालन नहीं होगा।

बंदी को लेकर दोनों बस स्टैंड से जिन शहरों के लिए बसों का परिचालन नहीं हो सकेगा उनमें पूर्णिया, बांका, बेगूसराय, खगड़िया, सन्हौला, दुमका, देवघर, फारबिसगंज, सुपौल, मधेपुरा और अन्य शहर शामिल हैं।

डिक्सन मोड़ स्थित बस स्टैंड के स्टाफ मुकेश ने बताया कि राजद के एक नेता ने कॉल कर शनिवार को बस का परिचालन नहीं कराने को कहा है। पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि बंद में बस को क्षति पहुंचने और यात्रियों की परेशानी की आशंका को देखते हुए ऐसा किया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *