नवगछिया : तेज हवा के साथ पिछले दो दिनों से कनकनी भड़ी ठंड से हर तरफ अस्त व्यस्त की स्थिति बनी हुई है. ठंड के कारण जहां लोग सुबह देर तक घरों में दुबके रहते हैं वहीं शाम ढलते ही पुनः लोग अपने घरों में दुबक जा रहे हैं. ठंड का असर नवगछिया बाजार में भी स्पष्ट रूप से दिखने लगता है. 10 बजे बाद बाजार खुलती है तो शाम सात बजे तक बाजार पूरी तरह से खाली हो जाता है.
Total Downloads: 176
इसके कारण बाजार की दुकानें भी समय से पहले बंद हो जाती है. जिन लोगों को आवश्यक कार्य है वही लोग सिर्फ बाहर दिखते हैं. ठंड के बढ़ जाने से सबसे जया परेशानी रिक्शा ठेला चालक व स्टेशन पर विभिन्न स्थानों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को हो रही है. कनकनी भाड़ी ठंड होने के बावजूद भी अभी तक प्रशासन स्तर से कही भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई हैं.

जिसके कारण इस ठंड में देर रात स्टेशन, बस स्टैंड व चौक चौराहों पर यात्री ठिठुरते नजर आते हैं. इधर नवगछिया नगरपंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन ने कहा कि ठंड के मद्देनजर नगर पंचायत स्तर से अलाव की व्यवस्था को लेकर तैयारी कर ली गई है. ठंड की स्थिति यही रही तो शनिवार को सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी.

