खरीक| शनिवार की देर शाम अनियंत्रित गति से बिहपुर की ओर जा रही एक ऑटो ने 14 नंबर सड़क स्थित तेलघी बीआरसी मोड़ के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार को धक्का मार दिया। इसमें बाइक सवार घायल होकर बेहोशी की हालत में सड़क पर गिर गया। उसे संध्या गश्ती कर रही पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। घायल की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर नन्हकार निवासी मनटुन चौधरी (50)पिता ठाकुर प्रसाद चौधरी के रूप में की गई है। ऑटो चालक ऑटो लेकर भागने में सफल रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *